संगठन विस्तार से चुनावी रणनीति तक, अरुण भारती संभालेंगे पंजाब में LJP (रामविलास) की कमान

Updated:
विज्ञापन

जमुई सांसद अरुण भारती।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सांसद अरुण भारती को पंजाब का चुनाव प्रभारी मनोनीत किया है. पार्टी नेतृत्व को उनकी सांगठनिक क्षमता पर भरोसा है.

विज्ञापन

MP Arun Bharti appointed Punjab election in-charge: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने सांगठनिक विस्तार और चुनावी रणनीति को धार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार सांसद अरुण भारती को पंजाब प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का प्रभारी मनोनीत किया गया है. इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक के हस्ताक्षर से 05 सितंबर 2026 को आधिकारिक मनोनयन पत्र जारी कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांगठनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर जताया भरोसा

मनोनयन पत्र में पार्टी नेतृत्व ने सांसद अरुण भारती की संगठनात्मक दक्षता, जमीनी पकड़ और रणनीतिक कार्यशैली पर पूरा भरोसा जताया है. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनके अनुभवी नेतृत्व, कुशल संगठन क्षमता और समर्पित प्रयासों से पंजाब में पार्टी के जनाधार को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि अरुण भारती के मार्गदर्शन में लोजपा (रामविलास) पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट और ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी.

पंजाब में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर रहेगा जोर

पंजाब में चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद अब सांसद अरुण भारती वहां पार्टी की प्रदेश इकाई के साथ समन्वय स्थापित करेंगे. वे पंजाब के विभिन्न जिलों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने, जनाधार वाले नेताओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के समीकरण तय करने की पूरी कमान संभालेंगे.

पार्टी द्वारा जारी किया गया लेटर।
पार्टी द्वारा जारी किया गया लेटर।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर

सांसद अरुण भारती को पंजाब का चुनाव प्रभारी बनाए जाने की आधिकारिक सूचना मिलते ही लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारियों, सांसदों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है. पार्टी नेताओं ने चिराग पासवान के इस फैसले का स्वागत करते हुए अरुण भारती को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read: Bihar Floods: अगले कुछ घंटे भारी! पटना में तेजी से बढ़ रहा पानी, DM-SP 24 घंटे अलर्ट पर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन