गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

Author Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन
गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

लालगंज थाना क्षेत्र के पोझियां चौक के पास बुधवार की सुबह एक गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचल दिया.

विज्ञापन

लालगंज. लालगंज थाना क्षेत्र के पोझियां चौक के पास बुधवार की सुबह एक गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही काफी संख्या में लोगो की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. वही आक्रोशित लोगों ने गिट्टी लदी ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया. इसी दौरान मौके का फायदा चालक भागने में सफल रहा. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया : जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के अनवरपुर पंचायत के एकबरपुर गांव निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति अशोक राय साइकिल से तरबूजा लेकर लालगंज की तरफ आ रहा था. इसी दौरान मार्ग में गिट्टी लदी ट्रैक्टर ने साइकिल चालक को धक्का मार दिया. जिससे साइकिल सवार अशोक राय की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगो ने पकड़कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. हालांकि, चालक भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. करीब चार घंटे जाम रही सड़क : घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सहित पुलिस बलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से करीब चार घंटे के बाद सड़क जाम समाप्त की गयी. बताया जा रही है कि इस चार घंटे सड़क जाम से सड़कों के दोनों ओर वाहनों की एक लंबी कतार लग गयी. इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. छोटे वाहन और बाइक चालक ग्रामीण व पगडंडी रास्ते से निकलकर अपनी यात्रा की ओर रुख कर रहे थें. वही इस दौरान कई एबुलेंस भी लाइन में लगकर घंटो जाम खुलने का इंतज़ार कर रही थी. लोगों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन