तस्करी के लिए इ-रिक्शा से लाया जा रहा 28 किलो गांजा के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार

लिस ने छापेमारी कर इ-रिक्शा पर छिपाकर लाया जा रहा 28.820 किलो गांजा बरामद किया गया.
हाजीपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौसन ग्रामीण बैंक के पास से पुलिस ने छापेमारी कर इ-रिक्शा पर छिपाकर लाया जा रहा 28.820 किलो गांजा बरामद किया गया. मौक से पांच आरोपितों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपितों में पप्पु कुमार, बब्लू कुमार, गरीबन दास, सत्येंद्र कुमार, पप्पू दास शामिल हैं, जो राघोपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.पुलिस कार्रवाई के संबंध में एसडपीओ ने बताया कि सूखा नशा के सेवन और बिक्री पर रोक थाम के लिए एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में तस्करो के गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी दौरान बिदपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर इ-रिक्शा से गांजा लेकर पीपा पुल से चकौसन होते हुए हाजीपुर की ओर जाने वाले है. बिदपुर थानाध्यक्ष ने तत्काल इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर सदर एसडपीओ-1 सुबोध कुमार ने नेतृत्व में दण्डाधिकारी और बिदुपुर थानाध्यक्ष के साथ एक टीम का गठन किया गया. टीम त्वरित कार्रवाई कराते हुए चकौसन ग्रामीण बैंक के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान इ-रिक्शा में छुपाकर ले जाया जा रहा 28.820 किलो गांजा बरामद किया. मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. राघोपुर से लायी गयी थी गांजा की खेप : एसडपीओ ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों को गिरफ्तार कर जब थाना लाकर सख्ती से जब पूछताछ की, तो आरोपितों ने बताया कि वे राघोपुर से गांंजा लेकर नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर डिलिवरी करने वाले थे. पकड़े गये आरोपितों ने गांजा कहा से लाया था और किसको डिलिवरी करने वाले थे. इसका भी खुलासा किया. पकड़े गये आरोपितों के खिलाफ बिदुपुर थाने में मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया. पकड़े गये आरोपियो के निशानदेही पर उसके अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










