वैशाली DM ने महनार CHC की समीक्षा की, लापरवाही पर कठोर कार्रवाई का निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान डीएम, सीएस और डीपीओ
Hajipur News :
Hajipur News (अभिषेक शाश्वत) : बुधवार को महनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सीय एवं प्रबंधकीय व्यवस्था की समीक्षा को लेकर डीएम ने सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) के साथ बैठक की. बैठक में पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में चिकित्सीय सेवाओं एवं प्रबंधन व्यवस्था में आ रही लगातार शिकायतों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई. इस पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जिन चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य में सहयोगात्मक रवैया नहीं है अथवा जिनके विरुद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानांतरण का प्रस्ताव भेजा जाए. इन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रूप से संचालित रखने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग कराने का निर्देश दिया.
अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था के निर्देश
इन्होंने कहा कि रात्रि के समय अस्पतालों में दवा उपलब्धता किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए. इसके लिए आवश्यक दवा भंडारण एवं वितरण व्यवस्था किया जाए. साथ ही निजी सुरक्षा गार्डों से कार्य लिया जाए तथा रात्रि में आने वाले प्रत्येक विजिटर का विवरण आगंतुक पंजी में अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए. एम्बुलेंस सेवा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वर्तमान व्यवस्था को और अधिक किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था भी कराई जाए, ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सप्ताह जिला स्तर से एक वरीय पदाधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, महनार भेजा जाएगा, जो अस्पताल की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्रवाई करेंगे.
अनावश्यक रेफरल की प्रवृत्ति पर लगेगी रोक
डीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि चिकित्सीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी चिकित्सकों एवं कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई एवं अनुशंसा भी की जा सकती है. इन्होंने अनावश्यक रेफरल की प्रवृत्ति पर रोक लगाने तथा मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया.
Also Read : नालंदा में जमीन विवाद में दो बेटों ने मिलकर, मां की गला काटकर हत्या कर दी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










