पूर्णिया के केनगर में दंपती की संदिग्ध मौत, बेटी ने बड़े बेटे पर लगाया गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

मामले में जांच करती पुलिस

Kenagar Death Case: केनगर में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है और सवाल कई खड़े कर दिए हैं.केनगर में बुजुर्ग दंपती का शव घर में फंदे से लटका मिला. पुत्री ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

विज्ञापन

केनगर, पूर्णिया. शहजादा हसन की रिपोर्ट.

Kenagar Death Case: रविवार की सुबह केनगर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या-8 स्थित हेम कॉलोनी मुशहरी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग दंपती का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला. मृतकों की पहचान गूलर ऋषि (65 वर्ष) और उनकी पत्नी मुनिया देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है.

घटना की जानकारी मिलते ही केनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और मामले को कई एंगल से देखा जा रहा है.

आखिर कैसे खुला मामला

सुबह स्थानीय लोगों को घर के अंदर दंपती के शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई.

परिवार में पहले से चल रहा था विवाद

मृतक की पुत्री चम्पा देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बड़े भाई मनोज ऋषि माता-पिता को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे और अक्सर उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करते थे. उन्होंने बताया कि इसी वजह से उनके माता-पिता पिछले करीब एक महीने से अलग रह रहे थे.

चम्पा देवी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी परिवार में विवाद हुआ था और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने सीधे तौर पर अपने भाई पर हत्या का आरोप लगाया है.

Kenagar Death Case: जीवन संघर्ष और सामाजिक स्थिति

परिजनों के अनुसार, गूलर ऋषि और मुनिया देवी पिछले लगभग एक वर्ष से भीख मांगकर जीवन यापन कर रहे थे. यह भी आरोप सामने आया है कि उन्हें भीख देने से भी रोका जाता था, जिससे उनकी स्थिति और अधिक कठिन हो गई थी.

ये भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

पुलिस जांच में जुटी

वहीं, मृतक के छोटे पुत्र संजय ऋषि ने बताया कि वह काम से बाहर गए हुए थे और सुबह लौटने पर घटना की जानकारी मिली. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा.

फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस घटना को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन