क्या पाप करने के बाद भी नरक की सजा से बचा जा सकता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज का जवाब
प्रेमानंद जी महाराज
Premanad Ji Maharaj: हिंदू शास्त्र गरुड़ पुराण में पाप करने वालों के लिए नरक में कठोर सजा के बारे में बताया गया है. लेकिन क्या ऐसा कोई उपाय है, जिससे पाप करने के बावजूद नरक की सजा से बचा जा सकता है? यदि आपके मन में कभी यह सवाल आया है, तो यह खबर आपके लिए है. आइए प्रेमानंद जी महाराज से इस सवाल का जवाब जानते हैं.
Premanand Ji Maharaj: सनातन धर्म में मान्यता है कि हर मनुष्य को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार मृत्यु के बाद स्वर्ग या नरक में भेजा जाता है. कहा जाता है कि अच्छे कर्म, भक्ति-भजन और जरूरतमंद की सेवा सहित अन्य पुण्य कार्य करने वालों को परलोक में स्वर्ग की प्राप्ति होती है. वहीं व्यभिचार, दूसरों का अहित और बेईमानी सहित अन्य बुरे कर्म करने वालों को नरक में दंड दिया जाता है. इसी विषय पर बात करते हुए वृंदावन के प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु ने एक ऐसा उपाय बताया है, जिससे बुरे कर्मों के बाद भी नरक की सजा से बचा जा सकता है.
प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा?
महाराज ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति से पाप हो जाए, जिसके कारण उसका नरक जाना निश्चित हो, तो ऐसे में वह प्रभु का नाम-जप शुरू कर दे, तो वह नरक जाने से बच सकता है. उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति पश्चाताप कर रोजाना केवल 100–200 बार भी विश्वास के साथ नाम-जप करे, तो निश्चित है कि नरक के द्वार उसके लिए बंद हो सकते हैं.
प्रेमानंद जी का कहना है कि विश्वास से भक्ति बढ़ती है और भगवान की प्राप्ति होती है. यदि व्यक्ति विश्वास के साथ प्रभु का ध्यान और नाम-जप करे, तो उसे स्वर्ग, ब्रह्मलोक और मोक्ष की प्राप्ति भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj 10 Life Lesson: प्रेमानंद महाराज की ये 10 सीख बदल देंगी जिंदगी, हर परेशानी का मिलेगा आसान हल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










