नाग पंचमी के दिन घर लाएं ये 4 शुभ वस्तुएं, दूर होंगे वास्तु दोष, आएगी धन-समृद्धि

Updated:
विज्ञापन

नाग पंचमी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन कुछ शुभ वस्तुएं घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. वास्तु दोष और कालसर्प दोष से राहत के साथ घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य बढ़ता है.

विज्ञापन

Naag Panchami: सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है. यह दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, नाग पंचमी के दिन पूजा-पाठ के अलावा कुछ खास चीजों को खरीदकर घर लाना अत्यंत फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है तथा घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

विज्ञापन
नाग पंचमी
नाग पंचमी

नाग पंचमी के दिन घर पर लाएं ये वस्तुएं

चांदी या तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा

नाग पंचमी पर चांदी, तांबे या पीतल के नाग-नागिन का जोड़ा खरीदकर घर लाना बेहद शुभ माना जाता है. इसे घर के मंदिर में स्थापित कर पूजा करने या जल में प्रवाहित करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

चांदी का सिक्का या आभूषण

ज्योतिष में चांदी का संबंध चंद्रमा और मां लक्ष्मी से माना गया है. इस पावन दिन चांदी का सिक्का खरीदकर पूजा स्थल पर रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में बरकत बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: सावन सोमवार और नाग पंचमी एक दिन, करें ये उपाय, कालसर्प दोष से मिल सकती है राहत

तांबे का लोटा और रुद्राक्ष

नाग पंचमी पर तांबे का लोटा और रुद्राक्ष की माला खरीदना फलदायी माना जाता है. तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल अर्पित करने से महादेव और नाग देवता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

गंगाजल

गंगाजल को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और मोक्षदायिनी माना गया है. मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन घर में गंगाजल लाकर उसका छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है.

यह भी पढ़ें: क्यों किया गया था हजारों नागों को जलाने का यज्ञ? जानें नाग पंचमी की कथा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola