हरियाली तीज व्रत का पारण कैसे करें? जानें सही समय, विधि और जरूरी नियम
हरियाली तीज व्रत पारण
हरियाली तीज का पावन पर्व 15 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है. जानें व्रत खोलने का शुभ समय, पारण की सही विधि और वर्जित गलतियों के बारे में.
Hariyali Teej Paran Rules: हरियाली तीज का पावन पर्व आज 15 अगस्त 2026, शनिवार को मनाया जा रहा है. इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करते हैं. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से यह व्रत रखती हैं. वहीं, कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना से हरियाली तीज का व्रत करती हैं. कई महिलाएं इस दिन निर्जला या फलाहार व्रत रखती हैं. जिस तरह व्रत का धार्मिक महत्व है, उसी तरह इसके पारण को भी महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं हरियाली तीज व्रत का पारण कैसे करें.

हरियाली तीज व्रत पारण का शुभ समय
हरियाली तीज का व्रत कब खोलना है, इसे लेकर भारतीय परिवारों में अलग-अलग परंपराएं प्रचलित हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, तृतीया तिथि समाप्त होने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. इस साल 15 अगस्त को तृतीया तिथि शाम 5:28 बजे समाप्त होगी. इसके बाद पूजा और दान करने के बाद व्रत खोला जा सकता है. वहीं, कई घरों में अगले दिन व्रत खोलने की परंपरा है. ऐसे में 16 अगस्त को सुबह 7:29 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक पारण किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: हरियाली तीज: शुभ संयोगों में पूजा-पाठ
हरियाली तीज का व्रत कैसे खोलें?

- सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. धूप, दीप, फूल, अक्षत और नैवेद्य अर्पित करें. इसके बाद व्रत पूर्ण होने की प्रार्थना करें.
- अगर तीज की पूजा के लिए मिट्टी या बालू से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाई गई है, तो पूजा के बाद उसका विधिपूर्वक विसर्जन करें.
- पूजा में भगवान को लगाए गए भोग से व्रत खोलें. सबसे पहले थोड़ा पानी पिएं. इसके बाद फल या हल्का भोजन ग्रहण करें.
यह भी पढ़ें: रियाली तीज पर क्यों पहना जाता है हरा रंग? जानिए इसके पीछे का धार्मिक रहस्य और वैज्ञानिक कारण
हरियाली तीज व्रत पारण के समय इन गलतियों से बचें
- व्रत खोलते ही भारी, तला-भुना या अधिक मसालेदार भोजन न करें.
- पारण के समय सात्विक भोजन ग्रहण करें.
- पूजा किए बिना व्रत न खोलें.
- पारण के समय क्रोध, तनाव और विवाद से बचें.
यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर मां पार्वती को चढ़ाएं ये खास सुहाग सामग्री, जानिए पूजन सामग्री से लेकर व्रत का पूरा धार्मिक रहस्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







