हरियाली तीज पर मां पार्वती को चढ़ाएं ये खास सुहाग सामग्री, जानिए पूजन सामग्री से लेकर व्रत का पूरा धार्मिक रहस्य
हरियाली तीज पर देखें मां पार्वती को चढ़ाएं सुहाग सामग्री
हरियाली तीज 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और कुंवारी युवतियां अच्छे वर की कामना से व्रत रखेंगी. जानें पूजा के लिए जरूरी सामग्री और मां पार्वती को चढ़ाई जाने वाली सुहाग सामग्री.
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले प्रमुख तीज त्योहारों में से एक है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. हरियाली तीज का व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी.
कुंवारी युवतियां भी रखती हैं व्रत
हरियाली तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता के अनुसार, सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं. वहीं कुंवारी युवतियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं. इस दिन शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने के साथ महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं.
ये भी पढ़ें: हरियाली तीज पर क्यों पहना जाता है हरा रंग? जानिए इसके पीछे का धार्मिक रहस्य और वैज्ञानिक कारण
हरियाली तीज की पूजा सामग्री
हरियाली तीज की पूजा के लिए सबसे पहले भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर रखें. इसके लिए एक चौकी तैयार करें और उस पर पीला वस्त्र बिछाएं. पूजा में कच्चा सूत, नए वस्त्र और केले के पत्ते भी रखे जा सकते हैं.
पूजा की थाली में बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत, दूर्वा, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल और चंदन रखें. इसके अलावा दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद और पंचामृत भी पूजा में शामिल करें.
मां पार्वती को चढ़ाएं सुहाग सामग्री
हरियाली तीज पर माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करने का विशेष महत्व माना जाता है. पूजा के दौरान मां गौरी को हरे रंग की साड़ी, चुनरी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, कुमकुम, मेहंदी, बिछुआ, कंघी, दर्पण और इत्र जैसी चीजें अर्पित करें.
ये भी पढ़ें: सोलह श्रृंगार और अखंड सौभाग्य का वरदान: हरियाली तीज पर जानें सिर से पांव तक सजने का धार्मिक अर्थ
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित करने और शिव-पार्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से वैवाहिक सुख और सौभाग्य की कामना की जाती है. हालांकि, व्रत और पूजा से जुड़ी मान्यताएं धार्मिक परंपराओं पर आधारित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







