श्रावण में कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? यहां देखें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Updated:
विज्ञापन

मासिक दुर्गाष्टमी (एआई तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावण मासिक दुर्गाष्टमी व्रत की सही तिथि को लेकर अगर आप भी कंफ्यूजन में हैं, तो यहां जानें अष्टमी तिथि कब से कब तक रहेगी. साथ ही, जानें उदयातिथि के अनुसार व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और मां दुर्गा की पूजा विधि से जुड़ी जरूरी जानकारी.

विज्ञापन

Masik Durgashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. यह पर्व मां दुर्गा की आराधना को समर्पित है. चूंकि सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय माना जाता है, ऐसे में इस माह पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व और भी बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन
AI Image
AI Image

सावन मासिक दुर्गाष्टमी 2026: तिथि और मुहूर्त

  • अष्टमी तिथि का प्रारंभ: 19 अगस्त 2026 को शाम 07:19 बजे से
  • अष्टमी तिथि का समापन: 20 अगस्त 2026 को रात 09:18 बजे तक
  • उदयातिथि के अनुसार व्रत की तिथि: 20 अगस्त 2026, गुरुवार

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

मुहूर्त का प्रकारसमय
ब्रह्म मुहूर्तसुबह 04:25 बजे से 05:08 बजे तक
अभिजीत मुहूर्तसुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक
गोधूलि मुहूर्तशाम 06:55 बजे से 07:17 बजे तक

यह भी पढ़ें: क्यों किया गया था हजारों नागों को जलाने का यज्ञ? जानें नाग पंचमी की कथा

मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि

AI Image
AI Image
  1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें.
  2. पूजा स्थल की सफाई करें. एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.
  3. देवी मां को रोली, अक्षत, सिंदूर, लाल कनेर या गुड़हल के फूल, लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें.
  4. घी का दीपक जलाएं और मां दुर्गा को फल, मेवे, हलवा या खीर का भोग लगाएं.
  5. दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें. साथ ही “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का जाप करें.
  6. पूजा के अंत में मां दुर्गा की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें.

यह भी पढ़ें: क्यों किया गया था हजारों नागों को जलाने का यज्ञ? जानें नाग पंचमी की कथा

यह भी पढ़ें: सावन सोमवार और नाग पंचमी एक दिन, करें ये उपाय, कालसर्प दोष से मिल सकती है राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola