आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर मजदूर की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 10:52 PM
बिदुपुर थाना क्षेत्र पानापुर दिलावरपुर गांव में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
बिदुपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र पानापुर दिलावरपुर गांव में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए नजदीक के मायाराम हाट स्थित एक नर्सिंग होम लेकर गए जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर हाजीपुर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृतक उक्त गांव निवासी स्व कैलाश पासवान का 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार बताया गया है. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर बाद बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर गांव निवासी राकेश कुमार गांव में ही किसी का आम तोड़ने गया था. बताया गया कि आम तोड़ने के दौरान वह काफी उंचाई से पेड़ से गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए मायाराम हाट स्थित नर्सिंग होम लेकर गए जहां से डॉक्टर ने नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद परिजन शव को लेकर वापस घर लौट गए. युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. मृतक के घर शव पहुंचते ही काफी संख्या में लोग जुट गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक गांव में लोगों के यहां मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसके चार छोटे-छोटे बच्चे है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










