hajipur news. तीन घरों से नकद व आभूषण समेत 15 लाख की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 11:21 PM
महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंहराय गांव की घटना, पुलिस मामले की जांच कर रही है
महुआ . महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंहराय गांव के तीन घरों से मंगलवार की रात दो लाख रुपये नकद और 13 लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महुआ सिंहराय गांव के त्रिलोकचक निवासी गणिनाथ मिश्रा के घर से 50 हजार रुपये नकद व 10 लाख रुपये के आभूषण, मनोहर मिश्रा के घर से एक लाख 10 हजार रुपये नकद व 1.50 लाख रुपये के आभूषण तथा रंजीत मिश्रा के घर से 40 हजार रुपये नकद तथा डेढ़ लाख रुपये के आभूषण की चोरी हो गयी. पीड़ितों को कहना है कि चोर सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर घुसे थे. चोरी की घटना के वक्त घर के सदस्य गहरी नींद में सोये हुए थे. बुधवार की सुबह जब घर के सदस्यों की नींद खुली तो घर के अंदर कमरे में सामान बिखड़े पड़े थे और कीमती सामान गायब थे. सदस्यों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे. चोरी की घटना की सूचना महुआ थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही एएसआइ भुवनेश्वर राम घटनास्थल पर पहुंच गये. पुलिस ने काफी देर तक घटनास्थल पर जांच की. वहीं स्थानीय पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव, राहुल सिंह, राजीव मिश्रा, बिमलेंदू मिश्रा, अरुण सिंह, पार्षद उमेश साह, दीपक कुमार सिंह आदि ग्रामीणों ने चोरी की घटना पर गहरी नाराजगी जतायी है. साथ ही क्षेत्र में पुलिस की गश्ती बढ़ाने और चोरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










