hajipur news. राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय खेल प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन

खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

विज्ञापन

हाजीपुर. खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025- 26 का शुभारंभ शनिवार को हुआ. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में खेल प्रतियोगिता शुरू हुयी. इसका उद्घाटन अपर समाहर्ता संजय कुमार तथा उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में सबसे पहले डायट की छात्रा डाॅली कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, मनीषा कुमारी, चांदनी कुमारी एवं नीतू कुमारी ने स्वागत गीत की प्रस्तुति की तथा तिलक चंदन लगाकर अतिथियों का सम्मान किया. इसके बाद जिला खेल पदाधिकारी ने आगत अतिथियों को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता ने कहा कि आप सभी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और अपने-अपने प्रमंडल से चयनित होकर इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. आप सभी को मेरी शुभकामनाएं हैं कि आप नेशनल में जाकर अपने राज्य का नाम रोशन करें. जिला उप विकास आयुक्त ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलने की जरूरत है. इससे शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है और शतरंज बौद्धिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी है. आप सभी दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में अनुशासन का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में भाग लेंगे. जिला खेल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी देते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला. इन्होंने कहा कि वैशाली जिले को शतरंज बालक वर्ग अंडर-14 ,अंडर- 17 ,अंडर-19 राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता कराने का अवसर प्रदान हुआ है और यहां से चयनित प्रतिभागी को नेशनल में भाग लेने का अवसर मिलेगा. यह प्रतियोगिता 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 17 नवंबर तक चलेगी. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जय श्री व्याख्याता डायट एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया. राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी सह वैशाली जिला शतरंज संघ के सचिव दिलीप कुमार भगत ने सभी खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शपथ दिलायी. कुल पांच चक्र में प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें प्रथम चक्र की प्रतियोगिता चल रही है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमरेंद्र कुमार अमरेश, हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ,धीरज कुमार,रेणु कुमारी व्याख्याता शारीरिक शिक्षक डायट, धीरज कुमार वर्मा, सुनील कुमार झा, मथुरा प्रसाद, कलीम आरफी,अमित कुमार, सुबोध कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार, छोटेलाल प्रमुख थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन