hajipur news. कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Published by : KAIF AHMED Updated At : 30 Aug 2025 7:01 PM

विज्ञापन

महुआ थाना क्षेत्र के कुशहर चौक पर शनिवार को एक कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी

विज्ञापन

महुआ.

महुआ थाना क्षेत्र के कुशहर चौक पर शनिवार को एक कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया. जब तक आसपास के लोग दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया.

जानकारी के अनुसार समसपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान के मकान में किराए पर कपड़ा दुकान चला रहे माधोपुर निझमा निवासी मनीष कुमार की दुकान में शनिवार की सुबह बिजली शॉट सर्किट से आग लग गई. आग लगते ही दुकान के अंदर से धुंआ निकलने लगा. इसकी सूचना आसपास के लोगों ने दुकानदार मनीष को दिया. सूचना मिलते ही दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचा जहां अन्य लोगों के सहयोग से शटर का ताला काटकर अन्दर प्रवेश कर आग पर काबू पाया गया. इस घटना में सात लाख का कपड़ा, गल्ला, रैक के साथ अन्य सामान जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना थाना तथा विद्युत् विभाग को दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KAIF AHMED

लेखक के बारे में

By KAIF AHMED

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन