hajipur news. भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पन्ना प्रमुख बनाने पर बल

Published by : KAIF AHMED Updated At : 06 Jun 2025 5:41 PM

विज्ञापन

लालगंज भाजपा कार्यालय में भाजपा उत्तरी मंडल वृहत कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह शामिल हुए

विज्ञापन

लालगंज

. लालगंज भाजपा कार्यालय में भाजपा उत्तरी मंडल वृहत कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने और संचालन महामंत्री झुनझुन पांडेय व लक्ष्मण सिंह ने सयुंक्त रूप से किया.

बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया. इस दौरान 16 सदस्यीय मंडल कमेटी, 61 सदस्यीय मंडल कार्यसमिति, सभी मंच, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई. मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भोला सिंह उर्फ गौरव सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विजय साह, एससी एसटी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा शुक्ला, आईटी सेल संयोजक अमोद मिश्रा और सोशल मीडिया प्रभारी रंजन यादव के नामों की घोषणा की गई. राजेश कुमार ने कहा कि पुन: एक बहुत बड़ी जीत एनडीए की होगी. संगठन को सशक्त करने की दिशा में बूथ पर 12 सदस्यीय कमेटी के अलावा इसी महीने में पन्ना प्रमुख और पेज प्रमुख बना लेने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया.

बैठक में विधायक संजय कुमार सिंह ने लालगंज की जनता को जनार्दन, खुद को उनका सेवक बताते हुए कहा कि मैं तो शुरु से आप सभी की सेवा करता आ रहा हूं और आगे पुन: आप सभी के आशीर्वाद से मुझे आपकी सेवा करने का अवसर मिलेगा, ऐसा मेरा विश्वास है. मैंने जो लालगंज में विकास काम किया है, इससे विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा है. जिसके कारण वो लोग छ्द्म युद्ध लड़ने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोज सिंह, राजू सिंह, जैकी सिंह, अशोक शुक्ला, परमानंद शुक्ला, रुदल साह, मुसाफिर पासवान, रंजीत पासवान, पारस पासवान, मीरा शुक्ला, गीता देवी, अर्चना देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KAIF AHMED

लेखक के बारे में

By KAIF AHMED

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन