hajipur news. बहरामपुर घाट से अज्ञात बच्चे का शव बरामद
Updated at : 09 Nov 2024 10:49 PM (IST)
विज्ञापन

बच्चे की उम्र लगभग 6 वर्ष बतायी गयी है. बच्चा पीला रंग का हाफ पैंट और शर्ट पहने हुए हैं. लोगों ने घटना की सूचना रूस्तमपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को दी
विज्ञापन
राघोपुर.
रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर घाट किनारे शनिवार की सुबह करीब 8 बजे एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गये. बच्चे की उम्र लगभग 6 वर्ष बतायी गयी है. बच्चा पीला रंग का हाफ पैंट और शर्ट पहने हुए हैं. लोगों ने घटना की सूचना रूस्तमपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गये.बताया गया कि माैके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करने की काफी कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुरक्षित रखा गया है. पुलिस शव की पहचान कर परिजनों को सूचना देने में जुटी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बहरामपुर घाट के निकट एक अज्ञात बच्चे का शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करने का प्रयास किया गया. लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. शव की पहचान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




