लालगंज नगर परिषद चुनाव में तीन सदस्यों का फैसला गुप्त मतदान से

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

विक्ट्री साइन दिखाते विजेता

Hajipur News : प्रखंड सभागार में सुरक्षा के बीच शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

विज्ञापन

Hajipur News (सुशील कुमार सिंह) : लालगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया.अनुमंडल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी रामबाबू बैठा के देखरेख में सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ.चुनाव प्रक्रिया लालगंज प्रखंड सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई.निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया था.सशक्त स्थायी समिति के तीनों पदों के लिए केवल दो दो उम्मीदवारों नामांकन पत्र दाखिल किया.जितेंद्र सिंह के विरुद्ध मनीष सिंह, रवींद्र राय के विरुद्ध बच्चा बाबू राय और राज कुमार के विरुद्ध रंजीत कुमार ने नामांकन किया. गुप्त मतदान के बाद मनीष सिंह,बच्चा बाबू राय और रंजीत कुमार निर्वाचित हुए.तीनों को 16 -16 मत परे. वही जितेंद्र सिंह, रवींद्र राय और राज कुमार को 8-8 मत मिले.2 वोट अमान्य घोषित किया गया.

चुनाव के बाद पद व गोपनीयता की शपथ संपन्न

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सहायक निर्वाची पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने तीनों निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई.सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर प्रखंड सभागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। वैशाली बीडीओ, पंचायती राज पदाधिकारी लालगंज कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : अनंत सिंह केस की जांच अब CID करेगी, गोपालगंज पुलिस ने फाइल सौंपी, 30 मई को होगी सुनवाई

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन