राजापाकर में शिक्षकों के जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए एमएलसी बंशीधर बृजवासी

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद बंशीधर बृजवासी कार्यक्रम में उपस्थित

Hajipur News : शिक्षकों की आवाज को सदन तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर

विज्ञापन

Hajipur News (नीरज कुमार) : राजापाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय राजापाकर के परिसर में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी उपस्थित हुए. सर्वप्रथम कार्यक्रम में राजकीय उच्च विद्यालय राजापाकर के परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बच्चन शर्मा के आदमकद प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं शिक्षकों द्वारा मालर्पन किया गया. पीएम श्री मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी, संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय ,विधान परिषद प्रतिनिधि अनिल कुमार राय ,धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, मोहम्मद इफ्तिखार उर्फ पप्पू,  मनीष कुमार, सुनील कुमार सुधाकर द्वारा किया गया. कार्यक्रम के अध्यक्षता संघ के प्रखंड खंड अध्यक्ष राजकुमार राय ने किया एवं संचालन बरिए शिक्षक मनीष कुमार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी ने कहा कि मैं आज भी अपने को नेता के रूप में महसूस नहीं करता हूं. सदन में भी एक शिक्षक के रूप में समझता हूं.

सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तक लागू करने की उठी आवाज

शिक्षकों के सम्मान के रक्षा के लिए सर्वित समर्पित कर दिया. शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता कहा गया है. ईश्वर से भी ऊंचा स्थान शिक्षकों को प्राप्त है. शिक्षकों के सम्मान स्वाभिमान के लिए कभी समझौता नहीं किया. शिक्षकों की समस्या के लिए सदन में हमेशा आवाज उठाता रहता हूं .उन्होंने कहा कि हाई स्कूल के शिक्षक साठ में सेवानिवृत्ति होते हैं और कॉलेज के शिक्षक 65 रखी गई है. यह समानता नहीं होना चाहिए. दोनों को सामान किया जाए .देश को सम्मान नीति शिक्षा लागू करने के लिए सदन में हमेशा आवाज उठाया. सरकारी विद्यालय में भी एनसीईआरटी की पुस्तक पढ़ाई के संबंध में बातें कहीं. वन नेशन वन एजुकेशन सबको शिक्षा सबको भोजन एक समान मिलाना चाहिए.

शिक्षक हितों को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर बनेगी नई टीम

वहीं उन्होंने शिक्षकों की समस्या को धरातल पर दूर करने के लिए प्रखंड के सभी पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि बनाने का फैसला लिया है .ताकि हर शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाया जा सके. तथा उनके समस्या का समाधान हो. अंत में संघ के प्रखंड इकाई के संगठन का चुनाव कर शिक्षकों को संघ की जिम्मेदारी दी गई. मौके पर उपस्थित शिक्षकों में राजकुमार राय, सुनील कुमार सुधाकर, मनीष कुमार, राजेश कुमार, संजय राय ,धर्मेंद्र कुमार, अर्जुन ठाकुर, सतीश कुमार, अमरेश कुमार, रामनरेश सिंह ,अमरेंद्र कुमार मुन्ना, संजय कुमार दास ,मधुबाला कुमारी, कुंदन कुमार ,गौरी शंकर सुमन, रामप्रवेश शर्मा, मुकेश पंडित, रामदयाल कुमार, मनीष मणि सहित अनेक शिक्षक शामिल है.

Also Read : गोपालगंज के नौ प्रखंडों में शुरू होगी डिग्री कॉलेजों की पढ़ाई

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन