hajipur news. घंटों भीषण जाम की चपेट में रहा शहर, लोग हुए परेशान

Published by : KAIF AHMED Updated At : 19 Sep 2025 6:50 PM

विज्ञापन

चौहट्टा, गांधी चौक, एसडीओ रोड मोड़, त्रिमूर्ति चौक, स्टेशन चौक, जौहरी बाजार, सुभाष चौक पर लगे जाम के कारण लोग परेशान रहे

विज्ञापन

हाजीपुर. शुक्रवार को हाजीपुर शहर घंटों भीषण जाम की चपेट में रहा. बारिश और जलजमाव के बीच लोग जाम के कारण हलकान रहे. चौहट्टा, गांधी चौक, एसडीओ रोड मोड़, त्रिमूर्ति चौक, स्टेशन चौक, जौहरी बाजार, सुभाष चौक पर लगे जाम के कारण लोग परेशान रहे. सबसे ज्यादा बुरी स्थिति चौहट्टा चौक की थी. चौहट्टा चौक पर भीषण जाम लग गया. शहर के अधिकांश रास्तों पर जलजमाव के कारण ज्यादातर लोग इसी रास्ते सदर अस्पताल, कोर्ट, कचहरी, हाजीपुर जंक्शन, गुदरी बाजार व अन्य जगहों पर जाने के लिए आवाजाही करते हैं, जिसके कारण वाहनों का दबाव इस रास्ते पर ज्यादा पड़ रहा है. इसी वजह से चौहट्टा पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते एक किलोमीटर तक आटो व ई-रिक्शा की लंबी कतार लग गई.

समस्या के समाधान की मांग

इस दौरान स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले लोग और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलजमाव और जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. चौहट्टा से मस्जिद चौक व चौहट्टा से बाजार समिति तक वाहनों की कतार लग गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि चौहट्टा चौक पर रोजाना जाम की समस्या रहती है, लेकिन शुक्रवार को स्थिति इतनी विकराल हो गई कि लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा. करीब एक घंटे बाद डायल 112 बाइक पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया.

वहीं अस्पताल रोड से कोनराहा रोड पर जाने के लिए लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा. इसमें मरीज से लेकर पुलिस विभाग के लोग भी शामिल थे. यहां से त्रिमूर्ति चौक और जौहरी बाजार जाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KAIF AHMED

लेखक के बारे में

By KAIF AHMED

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन