hajipur news. बेलसर में विदेशी शराब लदी कार जब्त

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 08 Oct 2025 5:47 PM

विज्ञापन

बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग-मझौली मार्ग स्थित एक बांसवाड़ी में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम छापेमारी की

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर. बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग-मझौली मार्ग स्थित एक बांसवाड़ी से पुलिस ने मंगलवार की देर शाम छापेमारी कर एक कार से 70 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है. इनमें राॅयल चैलेंज और ब्लेंडर्स प्राइड की 100 से अधिक बोतलें शामिल हैं. पुलिस की भनक लगते ही चालक फरार हो गया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि कार से अवैध शराब उतारी जा रही है. सूचना मिलते ही छापेमारी की गयी. पुलिस को देखते ही कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. पुलिस ने शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन स्वामी तथा चालक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन