hajipur news. अल्पसंख्यक रोजगार ऋण जमा करने के लिए 25 से 30 तक लगेगा शिविर
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 20 Aug 2025 6:41 PM
योजना के तहत जिले के हजारों अल्पसंख्यकों ने ऋण प्राप्त किया था, जिसकी राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया
हाजीपुर. मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना एवं शिक्षा ऋण योजना की राशि की वसूली के लिए 25 अगस्त से कैंप का आयोजन किया जायेगा. योजना के तहत जिले के हजारों अल्पसंख्यकों ने ऋण प्राप्त किया था, जिसकी राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया. वैसे लाभार्थी अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में 25 अगस्त से 30 अगस्त तक ऋण की राशि को जमा किया जायेगा. ससमय ऋण नहीं चुकाने की स्थिति में बकाया राशि पर ब्याज एवं दंड ब्याज भी देना होगा. अगर वैसे लाभार्थी जो ऋण की राशि देने में असमर्थ है उसके विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा भी दायर किया जा सकता है. वसूली कैंप में बकाया ऋण का भुगतान नहीं करने पर ऋणी द्वारा दिया गया कोई भी स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया जायेगा एवं संबंधित बकायेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










