hajipur news. बीसीए गर्ल्स अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्राइट ब्लास्टर बनी विजेता

Updated at : 01 Jun 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. बीसीए गर्ल्स अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्राइट ब्लास्टर बनी विजेता

फाइनल मैच में ब्राइट ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल लीजेंड्स ने निर्धारित 35 ओवरों में आठ विकेट पर 164 रन बनाये

विज्ञापन

वैशाली

. बिहार क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित और वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे बीसीए गर्ल्स अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ब्राइट ब्लास्टर ने लिटिल लीजेंड्स को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल मैच में ब्राइट ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल लीजेंड्स ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट पर 164 रन बनाए. टीम की ओर से तेजस्विनी ने 68 रन, पूर्वंशी ने 19 और निशु ने 17 रनों का योगदान दिया. ब्राइट ब्लास्टर की गेंदबाज मिताली राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि कृतिका को 2, श्वेता और तपस्या को 1-1 विकेट मिला.

ब्राइट ब्लास्टर की मिताली राज बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्राइट ब्लास्टर ने तपस्या नाबाद 38 रन और मिताली राज नाबाद 15 रन साथ में अन्नू (43), सुषमा (24), की उम्दा पारियों की बदौलत 5 विकेट से जीत हासिल कर लिया. लिटिल लीजेंड्स की ओर से आराध्या सिंह ने 2 विकेट लिए. अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ब्राइट ब्लास्टर की मिताली राज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. विजेता और उपविजेता टीम को महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन ने ट्रॉफी प्रदान किया. बीसीए ग्राउंड की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का क्रिकेट ग्राउंड होना जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने मैदान को बेहतर बनाने के लिए अपने पिता के नाम पर खिलाड़ियों के बैठने के लिए स्टैंड बनवाने की घोषणा. उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जब भी मेरी जरूरत हो, मैं खिलाड़ियों के साथ हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूंगा. इस मौके पर अजमतपुर पंचायत के मुखिया पंकज शर्मा, बारांटी थाना प्रभारी आशुतोष शुक्ला, प्रकाश कुमार सिंह, रितेश सिंह और जगन्नाथ कुमार भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KAIF AHMED

लेखक के बारे में

By KAIF AHMED

KAIF AHMED is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन