hajipur news. 10 को वैशाली सीएचसी में लगेगा रक्तदान शिविर
Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 08 Jul 2025 5:54 PM
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि रक्तदान काफी आवश्यक है, एक यूनिट रक्तदान करने से तीन लोगों की जिंदगी बचायी जा सकती है
वैशाली. वैशाली सीएचसी में मिशन जिंदगी के तहत गुरुवार 10 जुलाई को आयोजित रक्तदान शिविर की सफलता के लिए बैठक की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीमा सरोज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित हुए. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि रक्तदान काफी आवश्यक है, एक यूनिट रक्तदान करने से तीन लोगों की जिंदगी बचाई जाती है. साथ ही शरीर को भी कई फायदे होते हैं. वही प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महिमा ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने की अपील की. ताकि कई लोगो की जिंदगी बचायी जा सके. बैठक में डॉ असलम परवेज, डॉ सुमित कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ राम अयोध्या प्रसाद, जीवन कुमार, बिनोद शर्मा, विश्नदेव कुमार, लालबाबू कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










