hajipur news. बोलेरो के धक्के से बाइक-साइकिल सवार घायल

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 15 Jul 2025 6:48 PM

विज्ञापन

घायल बाइकसवार मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र का बलौर निवासी सुजीत सिंह है

विज्ञापन

लालगंज. लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पहली घटना लालगंज-फकुली मुख्यमार्ग के परमानंदपुर गांव में दोपहर करीब दो बजे हुई. जहां बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलौर गांव निवासी सुजीत सिंह है. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन बेहतर इलाज के लिए घायल को लेकर मुजफ्फरपुर चले गये. दूसरी घटना उसी बोलेरो से घटी. जब तेज गति से लालगंज की ओर भाग रहे बोलेरो ने टोटहां चौक के समीप एक साइकिल सवार को धक्का मारकर फरार हो गया. घायल साइकिल सवार पुरैनिया गांव निवासी मनीष कुमार बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन