जिले में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से किया जा रहा प्लास्टिक का उपयोग

Updated at : 08 Mar 2026 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से किया जा रहा प्लास्टिक का उपयोग

केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर भले ही प्रतिबंध लग चुका है, लेकिन आज भी जिले में धड़ल्ले से इसका प्रयोग हो रहा है.

विज्ञापन

हाजीपुर . केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर भले ही प्रतिबंध लग चुका है, लेकिन आज भी जिले में धड़ल्ले से इसका प्रयोग हो रहा है. नगर परिषद द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शहर में सघन छापेमारी अभियान चलाया जाता रहा है. इस दौरान प्लास्टिक की बरामदगी करने के बाद जुर्माना भी लगाया गया. इसके साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चला कर लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की अपील की गयी थी, ताकि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो और इससे होने वाली बीमारियों से बचा जा सके, मगर पॉलीथीन बैग्स पर प्रतिबंध का अभियान हवा-हवाई ही साबित हो रहा है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सब्जी की दुकान, किराना की दुकान के साथ-साथ कई बड़े दुकानदारों द्वारा प्लास्टिक के कैरी बैग धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है. जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा इन दुकानदारों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करनी होगी, जिसके बाद ही जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग सकेगा. लोग सामान खरीदन के लिए थैला लेकर नहीं आते हैं: शहर के कई सब्जी और किराना दुकानदारों ने बताया कि लोग सामान खरीदने के लिए घर से थैला लेकर नहीं आते हैं, अगर ग्राहकों को पॉलीथिन बैग देने से मना किया तो वे दूसरी दुकान से सामान खरीद लेते है. मजबूरी में दुकानदार उन्हें पॉलीथिन बैग में सब्जी य अन्य सामान दे देते हैं. वहीं शहर के कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि जब केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध तो दुकान तक कैसे यह पहुंच कैसे रहा है. सब्जी और किराना दुकानदारों को जब पॉलिथिन बैग नहीं मिलेगा तो, लोग घर से समान खरीदने के लिए थैला लेकर चलेगे. सरकार को इसके लिए कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है. पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है प्लास्टिक का प्रयोग: नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक निवासी दवा व्यवसायी विकास कुमार बताते है कि सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल मिट्टी और जल स्रोतों को प्रदूषित करता है, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण लिए भी खतरनाक है. प्लास्टिक एक ऐसा पदार्थ है जो कभी भी मिट्टी में घुलता है. प्लास्टिक का प्रभाव सीधे और अप्रत्यक्ष दोनों रूपों में मानव जीवन पर पड़ता है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन भी बिगड़ता है. लोगों में जागरूकता की कमी के साथ नगर परिषद और जिला प्रशासनिक ढिलाई के कारण जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध क बाद भी धड़ल्ले से इसका उपयोग किया जा रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि, नगर परिषद द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर शहर में कई दुकानों में सघन छापेमारी की गयी है. कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया है. साथ ही उन्हें सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को लेकर जागरूक भी किया जाता है. आम लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की अपील की गयी थी, ताकि प्लास्टिक का उपयोग कम हा सके. कल से नगर परिषद की टीम के साथ स्थानीय पुलिस के साथ विशेष अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन