hajipur news. बैंक में पैसा जमा करने गये युवक से 50 हजार की छिनतई

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 08 Jul 2025 5:48 PM

विज्ञापन

महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर गांव का मामला, मानपुरा निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई पीड़ित की पहचान

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर गांव के एक बैंक में पैसा जमा करने गये युवक से बाइक सवार ठगों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली और भाग निकले. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर थाना क्षेत्र के मानपुरा निवासी विक्की कुमार 50 हजार रुपये अपने बैंक खाता में जमा करने के लिए महुआ मुकुंदपुर स्थित इंडियन बैंक में गया था. बैंक के बाहर एक बाइक पर सवार दो ठगों को जैसे ही पता चला कि युवक के पास पैसे हैं, उसे अपने पास बुलाकर कहा कि मेरे पास दो लाख रुपये का बंडल है, इसे पकड़ो़ इसी दौरान दूसरे ठग ने युवक के पास से 50 हजार रुपये की गड्डी झपट ली और भाग निकला. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन