hajipur news. सीएसपी संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 38 हजार रुपये, टैब व अन्य सामान

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 10 Apr 2025 6:52 PM

विज्ञापन

तिसिऔता थाना क्षेत्र के महुआ-ताजपुर मार्ग स्थित आर्या कॉलेज के पास की घटना, पुलिस मामले की कर रही है जांच

विज्ञापन

पातेपुर.

तिसिऔता थाना क्षेत्र के महुआ-ताजपुर मार्ग स्थित आर्या कॉलेज के पास बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हथियार के बल पर नकदी और टैब लूट लिया. घटना के बाद सीएसपी संचालक ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है़

जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर गंगा राम निवासी राम स्वरूप राय के पुत्र अजय कुमार पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव स्थित एसबीआइ का ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. शाम करीब सात बजे जब वे तिसिऔता थाना क्षेत्र के महुआ-ताजपुर मार्ग स्थित आर्या कॉलेज के पास पहुंचे, तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनका बैग छीन लिया और डभैच्छ की ओर फरार हो गये. बताया गया कि बैग में 38 हजार सात सौ रुपये नकद, एक टैब, चार्जर और अन्य सामान रखा था. घटना के तुरंत बाद अजय कुमार ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तिसिऔता थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एएसआई महेश्वरी साह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि उनकी पहचान की जा सके. इस संबंध में तिसिऔता थानाध्यक्ष सत्येंद्र सत्यार्थी ने बताया कि डभैच्छ चौक से पश्चिम एक सुनसान स्थान पर बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से पैसे और अन्य सामान से भरा बैग छीनकर फरार हो गये हैं. उन्होंने बताया कि सीएसपी संचालक का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन