hajipur news. विद्युत शिविर में मिले 30 आवेदन, निष्पादन का भरोसा

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 27 Sep 2025 6:22 PM

विज्ञापन

महुआ विद्युत कार्यालय परिसर में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

महुआ. महुआ विद्युत कार्यालय परिसर में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया. इसमें डभैछ सेक्शन के विभिन्न फीडरों से आये तीस उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया, जिसे देखने के बाद सहायक विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने शीघ्र ही निष्पादन करने की बात कही. उपभोक्ताओं की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को देखते हुए विद्युत विभाग के निर्देश पर तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें पहले दिन प्रखंड कार्यालय तो दूसरे दिन विद्युत कार्यालय तथा तीसरे दिन डिविजन और जिले में शिविर आयोजित की गई. शिविर में सहायक अभियंता चंदन कुमार को तीस आवेदन मिला. जिसमें 26 बिल सुधार तो अन्य 04 नाम, पता के साथ अन्य प्रकार की सुधार से संबंधित था. जिसे देखने के बाद सहायक अभियंता ने शीघ्र ही निष्पादन का भरोसा दिलाया. शिविर में जेई सुशांत कुमार, मो साबिर हुसैन, रमेश कुमार सहित अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन