hajipur news. 220 लीटर विदेशी शराब बरामद
Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 23 Jun 2025 5:51 PM
वैशाली थाने की पुलिस ने खजुअत्ता चौर में छुपाकर रखी गयी लगभग 220 लीटर विदेशी शराब बरामद की है
वैशाली. वैशाली थाने की पुलिस ने खजुअत्ता चौर में छुपाकर रखी गयी लगभग 220 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. धंघेबाज की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थाना अध्यक्ष रविन्द्र पॉल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खजुअत्ता चौर में धंधेबाज विदेशी शराब की खरीद बिक्री करता है. सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक जय जय राम पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ एक टीम गठित कर छापेमारी की गयी. छापेमारी में खजुअत्ता चौर में झाड़ी में छुपाकर रखा गया करीब 220 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. धंधेबाज की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










