गोपालगंज में कोबरा के डंसने से दो साल के मासूम की मौत, बिल में हाथ डालने के दौरान हादसा

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 101. इमरजेंसी वार्ड में मासूम बच्चे की जॉच करते डॉक्टर व उनकी टीम. | Prabhat Khabar Network

इमरजेंसी वार्ड में मासूम बच्चे की जॉच करते डॉक्टर व उनकी टीम

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में बिल में हाथ डालने के दौरान कोबरा सांप ने दो वर्षीय मासूम को डंस लिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में कोबरा सांप के डंसने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

खेलने के दौरान बिल में डाल दिया हाथ

मृतक की पहचान लुहसी गांव निवासी बलवंत कुमार के दो वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, अभिमन्यु गुरुवार को घर के दरवाजे के पास खेल रहा था. इसी दौरान उसने वहां बने एक बिल में हाथ डाल दिया. बिल में छिपे कोबरा सांप ने उसके हाथ में डंस लिया.

सांप के डंसते ही बच्चा अचेत होने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी. वे तत्काल बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.

इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम

सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया. डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गयी. इलाज के दौरान ही अभिमन्यु ने दम तोड़ दिया.

बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी मृतक के घर पर जुट गयी. परिवार में मातम का माहौल है.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन