गोपालगंज में मामूली विवाद को लेकर भाई पर पिस्टल तानने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
श्रीपुर थाने शिकायत करने पहुंचा पीड़ित व्यक्ति  | Prabhat Khabar Network

श्रीपुर थाने शिकायत करने पहुंचा पीड़ित व्यक्ति

गोपालगंज के बलभद्र परसा गांव में पैतृक जमीन की बिक्री के विरोध में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया. एक भाई ने दूसरे पर पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Gopalganj Land Dispute News: श्रीपुर थाना क्षेत्र के बलभद्र परसा गांव में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच तनाव बढ़ गया. जमीन की बिक्री का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपने ही भाई पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में पीड़ित ने श्रीपुर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

तीर्थ यात्रा से लौटने पर जमीन बिक्री की मिली जानकारी

बलभद्र परसा गांव निवासी मुन्ना तिवारी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह बीते सप्ताह तीर्थ दर्शन के लिए बाहर गये हुए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से साजिश कर उनके पिता से पैतृक जमीन की बिक्री करा दी. गांव लौटने के बाद उन्हें जमीन की बिक्री की जानकारी मिली.

इसके बाद उन्होंने संबंधित लोगों को संदेश भेजकर उक्त जमीन की खरीद-बिक्री नहीं करने की अपील की.

विरोध करने पर पिस्टल तानने का आरोप

मुन्ना तिवारी का आरोप है कि जमीन की बिक्री का विरोध करने से नाराज होकर उनके भाई ने गुरुवार की सुबह उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर भाई ने पिस्टल निकालकर उनकी ओर तान दी और जान से मारने की धमकी दी.

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों के पहुंचने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित श्रीपुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस संबंध में श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस शिकायत में लगाये गये सभी आरोपों की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन