गोपालगंज में तमो मार्शल आर्ट जिला कमेटी का गठन, खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच

फोटो ,तमो मार्शल आर्ट की जिला कमेटी का गठन की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज में युवाओं को आत्मरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए तमो मार्शल आर्ट की जिला कमेटी का गठन किया गया है. इसका उद्देश्य मार्शल आर्ट को बढ़ावा देना और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करना है.
गोपालगंज : जिले में मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को लिटिल किंगडम स्कूल, गोपालगंज में तमो मार्शल आर्ट की जिला कमेटी का गठन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार तमो मार्शल आर्ट के स्टेट हेड संजय कुमार ने की.
बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें एडवोकेट प्रदीप शर्मा को चेयरमैन, रजनीश सक्सेना को अध्यक्ष, रंजन कुमार को उपाध्यक्ष, सच्चिदानंद सिंह को महासचिव, निकिता कुमारी को कोषाध्यक्ष तथा मुस्कान कुमारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई.
मार्शल आर्ट के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
नवनियुक्त पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जिले में तमो मार्शल आर्ट के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि मार्शल आर्ट केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
स्कूलों और गांवों में लगाए जाएंगे प्रशिक्षण शिविर
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को तमो मार्शल आर्ट से जोड़ा जा सके. साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे.
युवाओं को मिलेगा बेहतर मंच
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. यदि उन्हें उचित प्रशिक्षण और मंच मिले तो वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं. इसी उद्देश्य से तमो मार्शल आर्ट संगठन आने वाले समय में विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का आयोजन करेगा.
Also Read : गोपालगंज के इस स्कूल में छात्रों ने बनाया ड्रोन से जेट प्लेन तक, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी गजब की प्रतिभा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











