गोपालगंज के युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित राष्ट्र निर्माण में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 11- नशा के खिलाफ छात्रों को संकल्प दिलाते डीएम व उत्पाद अधीक्षक | Prabhat Khabar Network

नशा के खिलाफ छात्रों को संकल्प दिलाते डीएम व उत्पाद अधीक्षक

गोपालगंज के कमला राय कॉलेज में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत सैकड़ों युवाओं ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया. डीएम समीर सौरभ ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

विज्ञापन

Gopalganj News: मेरा युवा भारत’ के नेतृत्व में रविवार को कमला राय कॉलेज परिसर में आयोजित ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ में सैकड़ों युवाओं ने नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे युवाओं ने उत्साह के साथ सुना.

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : डीएम

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी समीर सौरभ ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा वर्ग नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, नवाचार, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाएगा. उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है.

नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को कमजोर करता है

मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है. उन्होंने युवाओं से नशामुक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाने और जनजागरूकता अभियान से जुड़ने की अपील की.

कॉलेज बने सामाजिक चेतना के केंद्र

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.के. पांडेय ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान केवल शिक्षा देने के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और संस्कार निर्माण के भी प्रमुख केंद्र हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करने का आह्वान किया.

'मेरा युवा भारत' के बैनर तले हुआ आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, गोपालगंज के बैनर तले किया गया. इसकी व्यवस्था एवं समन्वय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनिश कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अंजली श्रीवास्तव और डॉ. संदीप कुमार ने किया. आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों आदित्य तिवारी, नवीन सोलंकी, रोहित जायसवाल और सूरज कुमार चंदन की अहम भूमिका रही.

समापन पर निहाल पटेल, विकी कुशवाहा, तेजस्वी कुशवाहा, संध्या कुमारी, शाहिल राज सहित सैकड़ों युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन