गोपालगंज: जादोपुर गोलीबारी कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब विवाद में हुई थी फायरिंग

Updated:
विज्ञापन
फोटो. थाने में गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

थाने में गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विवाद में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका आपराधिक इतिहास रहा है. अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कांड के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश यादव, पिता साधु यादव, निवासी भगवानपुर, थाना नौतन, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को रामपुर टेंगराही गांव स्थित गंडक नदी किनारे अवैध शराब के क्रय-विक्रय को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ गोलीबारी भी हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और कार्रवाई के दौरान 22 लीटर अवैध देशी शराब, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया गया था.

एसपी के निर्देश पर गठित हुई थी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) एवं जादोपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की और बरईपट्टी तिनमुहानी के पास से आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी कई मामलों में संलिप्त रहा है. आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि गोलीबारी कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा.

Also Read : गोपालगंज के इस स्कूल में छात्रों ने बनाया ड्रोन से जेट प्लेन तक, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी गजब की प्रतिभा


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन