गोपालगंज के भोरे में बौद्धिक विकास मंडल का पुनर्गठन, अखिलेश पांडेय बने अध्यक्ष

बौद्धिक मित्र मंडल की बैठक में शामिल लोग
गोपालगंज के भोरे प्रखंड में राजनारायण स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बौद्धिक विकास मंडल की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मंडल का पुनर्गठन किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन हुआ. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अखिलेश पांडेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है.
गोपालगंज: भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित राजनारायण स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को बौद्धिक विकास मंडल की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मंडल का पुनर्गठन किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया.
बैठक में लंबे समय से सचिव पद का दायित्व निभा रहे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अखिलेश पांडेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि डॉ. मंकेश्वर दत्त राय को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
नई कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों का चयन
मंडल के उपाध्यक्ष पद पर विश्वरंजन स्वरूप पाठक, शत्रुघ्न गुप्ता, राजेश पांडेय और प्रशांत कुमार का चयन किया गया. वहीं संयुक्त मंत्री के पद पर जितेंद्र द्विवेदी तथा उपमंत्री के रूप में अरुणेश कुमार शुक्ल, सत्यप्रकाश तिवारी और रत्नेश राय को मनोनीत किया गया.
इसके अलावा परेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजमुल्लाह अंसारी, योगेंद्र ठाकुर, विद्याप्रकाश कुशवाहा और राजेंद्र मिश्रा को शामिल किया गया.
संरक्षक मंडल में पांच सदस्य शामिल
बैठक में बीपीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रमाशंकर सिंह, प्रो. बद्रीनारायण सिंह, सदानंद सिंह, हरिहर प्रसाद कुंवर और इंद्रावती देवी को संरक्षक मंडल का सदस्य बनाया गया.
अक्टूबर में होगा साहित्यिक सम्मेलन
बैठक की जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में अजब रत्न सम्मान समारोह सह साहित्यिक गोष्ठी सह सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है. इस अवसर पर सम्मेलन पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि बौद्धिक विकास मंडल साहित्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











