गोपालगंज: बीपीएस कॉलेज में नशामुक्त युवा अभियान, छात्रों ने लिया विकसित भारत का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं

बीपीएस कॉलेज में 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर संकल्प लिया.

विज्ञापन

गोपालगंज: बीपीएस कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया.

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार राकेश ने किया, जबकि अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सुमन ने की.

नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा : प्राचार्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सुमन ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होता है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक होना बेहद जरूरी है.

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें.

नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर भी चर्चा की गयी.

अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली.

शिक्षक व छात्र रहे मौजूद

मौके पर डॉ. शशिकांत, डॉ. फिरोज आलम, डॉ. हरिकेश कुमार यादव, डॉ. रवीन्द्र चौधरी, डॉ. वीर बहादुर, डॉ. विनय सिंह यादव, डॉ. अर्जुन यादव, डॉ. बबलू दास सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Alos Read : डेहरी EO हत्याकांड: गाड़ी में विवाद के बाद लोहे की रॉड से हमला, ड्राइवर गिरफ्तार; DM बोले- मेडिकल टीम बनाई...


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन