रामकुमारी अयोध्या विधि महाविद्यालय में चला 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान, विद्यार्थियों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
शपथ लेते कर्मी

शपथ लेते कर्मी

Begusarai News : बेगूसराय के रामकुमारी अयोध्या विधि महाविद्यालय में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत पीएम मोदी का संदेश सुना गया और युवाओं ने शपथ ली।

विज्ञापन

Begusarai News : जिला प्रशासन के संयोजन में स्थानीय रामकुमारी अयोध्या विधि महाविद्यालय में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान' के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सुना.

युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण का दिलाया गया संकल्प

प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता अमीर अहमद एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील कुमार राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, विद्यार्थी, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. मृत्युंजय तथा माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव रोशन कुमार ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

विकसित भारत के लिए युवाओं की भूमिका पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित लोगों को 'नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत' की शपथ दिलाई गई. वक्ताओं ने कहा कि एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त रहना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन