दिवंगत प्रो. डॉ. विश्वनाथ सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा जगत में योगदान को किया याद

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते प्रतिनिधि

श्रद्धांजलि देते प्रतिनिधि

Begusarai News : बेगूसराय में चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो डॉ विश्वनाथ सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, शिक्षाविद के योगदान को किया गया याद।

विज्ञापन

Begusarai News : चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालय प्रांगण में दिवंगत प्रो. डॉ. विश्वनाथ सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. प्रो. डॉ. विश्वनाथ सिंह जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, कोऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और चंद्रभानु रमाकांत कोऑपरेटिव फाउंडेशन (सीबीआरकेसी) के अध्यक्ष रहे थे. उनके निधन से फाउंडेशन सहित पूरे जिले में शोक का माहौल है.

वक्ताओं ने शिक्षा और समाजसेवा में योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रो. विश्वनाथ सिंह के निधन से जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनमोल व्यक्तित्व को खो दिया है. अपने सरल, शालीन और मृदुभाषी व्यवहार के कारण वह हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय रहे. उन्होंने कहा कि सीबीआरकेसी फाउंडेशन के माध्यम से प्रो. विश्वनाथ सिंह ने समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई. फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और खेल के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए.

उनके बताए मार्ग पर चलना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

वक्ताओं ने कहा कि प्रो. विश्वनाथ सिंह का योगदान हमेशा याद किया जाएगा. उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों और दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजकिशोर सिंह ने की, जबकि संचालन फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने किया. मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, बृजकिशोर सिंह, पूर्व युवा अध्यक्ष अजीत कुमार, रामपदारथ यादव, विनोद महतो, जितेंद्र कुमार, विमल झा, मो. जफर, नारायण सिंह, रामानंद सिंह, श्रीकांत राय, विजय सिंह, अजय चौधरी, पंकज शिशु, संजीव सिंह, रुचि सिंह, अंजली पासवान, जय प्रकाश गुप्ता, धर्मराज साहनी, सावर कुमार, आर्यन राज, चंदन कुमार, मोहित सिंह, कुष्मेश शांडिल्य, सुजीत कुमार, धीरज कुमार, राजेश शाह, सिंटू कुमार, प्रभांशु बिट्टू, अमित शाह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन