मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव  के एक मदरसे में हाफिज की पढ़ाई कर रहे छात्र ने लगाई फांसी इलाके में सनसनी ,

Begusarai News : बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के एक मदरसे में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

Begusarai News : मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित एक मदरसे में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां रहकर पढ़ाई कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख तरैया निवासी मो. शाहिद के पुत्र मो. सैफ के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मटिहानी थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

दो वर्षों से मदरसे में रहकर कर रहा था पढ़ाई

स्थानीय लोगों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मो. सैफ पिछले करीब दो वर्षों से सैदपुर स्थित मदरसे में आवासीय रहकर कुरान शरीफ का अध्ययन कर रहा था और हाफिज बनने की तालीम हासिल कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह करीब पांच दिन पहले ही अपने घर से छुट्टी बिताकर वापस मदरसे लौटा था. शनिवार की रात करीब एक बजे उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की. हालांकि छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. परिजनों ने भी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को जांच के लिए सूचना दी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 बेगूसराय के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है. फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन