वीरपुर में 19 वर्षीय छात्रा के गायब होने का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
छात्रा अपने ननिहाल से गायब

Begusarai News : वीरपुर थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय छात्रा के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Begusarai News : वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय छात्रा के गायब होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में छात्रा की मामी राजेश सहनी ने वीरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि बीते 27 जुलाई को उनकी भांजी वीरपुर बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका.

शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी भांजी को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर गायब कर दिया है. उन्होंने पुलिस से छात्रा की बरामदगी और मामले में कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी

वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन