बेंगाबाद में जयराम महतो का जोरदार स्वागत, बोले- जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखें कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा गए जयराम

डुमरी विधायक जयराम महतो ने बेंगाबाद में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का मंत्र दिया। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

बेंगाबाद : डुमरी विधायक जयराम महतो का रविवार को बेंगाबाद के डाकबंगला में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे देवघर में पार्टी की ओर से आयोजित नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर के उद्घाटन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ देर के लिए डाकबंगला में रुके।

विधायक के आगमन से पहले ही बेंगाबाद और देवघर के कई कार्यकर्ता डाकबंगला पहुंच चुके थे। यहां स्वागत के बाद सभी कार्यकर्ता उनके साथ देवघर के लिए रवाना हुए। इस दौरान जयराम महतो ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ें। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से बनती है। उन्होंने कहा कि समर्पण और संघर्ष के साथ जनता के बीच काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं। मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola