ePaper

लगातार बारिश होने के चलते स्थगित हुआ पवन सिंह का चुनावी कार्यक्रम

Updated at : 31 Oct 2025 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
लगातार बारिश होने के चलते स्थगित हुआ पवन सिंह का चुनावी कार्यक्रम

उचकागांव. हथुआ विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव में भाजपा के स्टार प्रचारक और भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का शुक्रवार को प्रस्तावित चुनावी कार्यक्रम गुरुवार रात भर जारी बेमौसम रिमझिम बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया.

विज्ञापन

उचकागांव. हथुआ विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव में भाजपा के स्टार प्रचारक और भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का शुक्रवार को प्रस्तावित चुनावी कार्यक्रम गुरुवार रात भर जारी बेमौसम रिमझिम बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया. प्रदेश पार्टी कार्यालय ने शुक्रवार सुबह ही कार्यक्रम रद्द करने की सूचना दी. पवन सिंह राजग गठबंधन के जदयू प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह के पक्ष में बड़कागांव स्थित मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय के मैदान में सभा को संबोधित करने वाले थे. कार्यक्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और गठबंधन के नेताओं ने पूरी तैयारी कर ली थी. परंतु मौसम की खराबी के कारण हेलीकॉप्टर से उनका आगमन संभव नहीं हो सका. कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी मिलते ही स्थल पर लगे टेंट और सजावट हटाने का काम शुरू कर दिया गया. जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पवन सिंह की सभा स्थगित होने की सूचना दी. कार्यक्रम रद्द होने से राजग कार्यकर्ताओं और भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों में निराशा छा गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन