ePaper
विज्ञापन
Hindi NewsRajyaबिहारगोपालगंज

गोपालगंज न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

मांझा में बीडीओ की अनुपस्थिति से नहीं हुआ कंबल का वितरण, लोग निराशसूचना पर पहुंचे जरूरतमंद, घंटों इंतजार के बाद लौटे खाली हाथठंड में सबसे अधिक बुजुर्गों और महिलाओं को हुई परेशानीप्रतिनिधि, मांझा।ठंड से बचाव को लेकर सोमवार को कंबल वितरण की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग मांझा प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। सुबह से ही लोग कंबल मिलने की आस में इंतजार करते रहे, लेकिन बीडीओ के नहीं पहुंचने के कारण कंबल का वितरण नहीं हो सका। काफी देर तक प्रतीक्षा के बाद भी जब कोई व्यवस्था नहीं हुई, तो लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।कंबल वितरण नहीं होने से परिसर में मौजूद लोगों में नाराजगी देखी गई। ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में प्रशासनिक लापरवाही भारी पड़ रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कंबल वितरण की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब पहले से वितरण की सूचना दी गई थी, तो समय पर व्यवस्था नहीं होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न होने की भी मांग की।

PrevPage 28Next

बिहार वीडियो

Latest गोपालगंज न्यूज़ (Gopalganj News) in Hindi

यहां गोपालगंज न्यूज़ (Gopalganj News) , गोपालगंज हिंदी समाचार (Gopalganj News in Hindi), ताज़ा गोपालगंज समाचार (Latest Gopalganj Samachar), गोपालगंज पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gopalganj Politics News), गोपालगंज एजुकेशन न्यूज़ (Gopalganj Education News), गोपालगंज मौसम न्यूज़ (Gopalganj Weather News) और गोपालगंज क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .