सीवान के बरहरिया में चोरी का खुलासा, घर में काम करने वाली महिला गिरफ्तार, जेवर बरामद

Author Pankaj Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के बरहरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है. घर में काम करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है.

विज्ञापन

सीवान: बरहरिया थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान भी बरामद किया है. गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को सुरहिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने बरहरिया थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि उनके घर में मजदूरी का काम करने वाली एक महिला घर से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गई थी.

आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया.

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला के पास से एक जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी सोने का टॉप्स, एक सोने की अंगूठी तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है.

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन