बिहार में बनेगी लिथियम-आयन बैटरी, इस जिले में लगेगा प्लांट, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Industry: बिहार के गोपालगंज में जल्द लिथियम-आयन बैटरी निर्माण का प्लांट स्थापित होगा. हथुआ औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाली इस फैक्ट्री में 2027 से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है, जिससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

विज्ञापन

Bihar Industry: बिहार में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. नई उद्योग नीति के तहत गोपालगंज जिले के हथुआ औद्योगिक क्षेत्र में लिथियम-आयन बैटरी निर्माण यूनिट स्थापित की जाएगी. इस परियोजना से जिले में निवेश बढ़ेगा और बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरकार का लक्ष्य है कि इस परियोजना के जरिए गोपालगंज को बैटरी निर्माण के एक नए औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए.

5 एकड़ जमीन आवंटित, शुरू हुई तैयारी

इस परियोजना के लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) और जिला उद्योग विभाग ने हथुआ औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में श्री शिरडी साईंनाथ पावर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को पांच एकड़ जमीन आवंटित कर दी है. भूमि आवंटन की प्रक्रिया बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार और कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि पांडे की मौजूदगी में पूरी हुई.

चार चरणों में तैयार होगी फैक्ट्री

कंपनी के अनुसार, परियोजना को चार चरणों में विकसित किया जाएगा. सभी चरण पूरे होने के बाद प्रतिदिन 5,000 से अधिक लिथियम-आयन बैटरियों का उत्पादन किया जा सकेगा. यदि सभी जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो गईं तो इस साल अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

2027 से शुरू हो सकता है उत्पादन

कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि पांडे ने बताया कि पहले चरण का काम 12 से 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद वर्ष 2027 से बैटरी उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि उनका कार्यक्षेत्र लंबे समय तक कुचायकोट रहा है. इसलिए गोपालगंज में उद्योग स्थापित करना उनके लिए प्राथमिकता का विषय रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन उत्पादों के लिए बनेंगी बैटरियां

इस फैक्ट्री में मोबाइल फोन, इनवर्टर, ऊर्जा भंडारण प्रणाली (Energy Storage System) और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए लिथियम-आयन बैटरियां तैयार की जाएंगी. बढ़ती ईवी और ऊर्जा क्षेत्र की मांग को देखते हुए इस परियोजना को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आयुष कुमार ने कहा कि परियोजना को जल्द शुरू कराने के लिए उद्योग विभाग हरसंभव सहयोग दे रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे. साथ ही जिले में निवेश बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.

Also Read: बिहार में जमाबंदी सुधार कराने वालों का नहीं लगेगा एक भी रुपया, बस यहां से करें आवेदन, सरकार ने जारी किया नया आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन