गोपालगंज में आधी रात का ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’! प्रेमी से मिलने पहुंची थी प्रेमिका, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर कूटा, फिर बुलाई पुलिस

Author Suresh rai
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज में आधी रात का ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’! प्रेमी से मिलने पहुंची थी प्रेमिका, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर कूटा, फिर बुलाई पुलिस

Ai से ली गई तस्वीर

Love Affair News: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में देर रात प्रेमी से मिलने पहुंची युवती और उसके पड़ोसी प्रेमी को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. दोनों की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Love Affair News: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. देर रात अपने प्रेमी से मिलने पहुंची एक युवती और उसके पड़ोसी प्रेमी को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

काफी समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार, युवती का अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों अक्सर एक-दूसरे से संपर्क में रहते थे.

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात जब परिवार के सभी सदस्य सो गए, तब युवती चुपके से अपने घर से निकलकर प्रेमी के घर पहुंच गई. दोनों काफी देर तक साथ रहे और बातचीत करते रहे.

घर छोड़ने निकला प्रेमी, तभी परिजनों ने पकड़ लिया

मुलाकात समाप्त होने के बाद युवक अपनी प्रेमिका को सुरक्षित उसके घर छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान युवती के परिजनों की नजर दोनों पर पड़ गई. रात के सन्नाटे में दोनों को साथ देखकर परिजन आक्रोशित हो गए.

परिजनों ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया और बीच सड़क पर उनकी पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए.

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

हंगामे की सूचना मिलने पर भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Suresh Rai

लेखक के बारे में

By Suresh Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन