सीवान: सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम में गुप्त नवरात्र पर पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ संपन्न

Author Chandra Prakash|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ करते विप्रजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रौली थाना क्षेत्र के चकरी गांव स्थित सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम में गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया. नौ दिनों तक चले इस अनुष्ठान में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

Siwan News: दरौली थाना क्षेत्र के चकरी गांव स्थित सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम में गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर ट्रस्ट के तत्वावधान में पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. महायज्ञ में काशी से आए विद्वान आचार्यों ने विधिवत शतचंडी पाठ किया, जबकि पूर्णाहुति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं विशेष पूजन कराया गया.

विज्ञापन

नौ दिनों तक चला मां पराम्बा भगवती का विशेष पूजन

सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम के महंत एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत रघुनाथ दास ने बताया कि वर्ष में चार नवरात्र होते हैं और साधक सभी नवरात्रों में विशेष अनुष्ठान कर अपनी साधना को पूर्ण करते हैं. उन्होंने कहा कि आश्रम में विराजमान मां पराम्बा भगवती की प्रत्येक नवरात्र में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसी परंपरा के तहत इस वर्ष गुप्त नवरात्र में पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया.

उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक मां पराम्बा भगवती का विभिन्न पूजन सामग्रियों से सहस्त्रार्चन किया गया. श्रद्धालुओं ने पूरे अनुष्ठान के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की.

पूर्णाहुति के साथ हुआ हवन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद वैदिक विधि-विधान से हवन एवं विशेष पूजन संपन्न कराया गया. इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

इस अवसर पर काशी से आए विद्वान पंडित ओमकार तिवारी, राजू दास, नितेश्वर पाण्डेय, शत्रुघ्न द्विवेदी सहित अन्य आचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन