बाइक व मोबाइल धारक को भी मिलेगा पीएम आवास

gopalganj news : त्रिलोकपुर पंचायत में कैंप लगा कर लिया गया आवेदन
उचकागांव (गोपालगंज). अब मोबाइल और बाइक रखने वाले लोगों को भी पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसको लेकर पंचायत स्तर पर ग्रामीण आवास सहायक तथा रोजगार सेवक कैंप लगा कर आवेदन ले रहे हैं.इसी कड़ी में शनिवार को त्रिलोकपुर पंचायत भवन पर मुखिया सुरेंद्र राम के नेतृत्व में ग्रामीण आवास सहायक अमरेंद्र कुमार राम तथा कार्यपालक पंकज कुमार की मौजूदगी में आवास योजना के पात्र लोगों से आवेदन के लिए कैंप लगाया गया. इस दौरान पहुंचे लोगों से वार्ड स्तर पर आवेदन लिया गया. इस दौरान जानकारी देते हुए मुखिया ने बताया कि सरकार ने ग्रामीण आवास के प्रावधान और पात्रता में बदलाव किया है. पीएम आवास योजना के नियम में सरकार द्वारा किये गये बदलाव के बाद मोबाइल और दोपहिया वाहन रखने वाले लोगों को भी पीएम आवास योजना की पात्रता में शामिल किया गया है. इसको लेकर पंचायत स्तर पर कैंप लगाया जा रहा है. त्रिलोकपुर पंचायत में अबतक 160 लोगों ने आवेदन किया है.
आवेदन के साथ देने होंगे ये कागजात :
पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ मनरेगा जॉब कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर के साथ आवास सहायक और रोजगार सेवक के पास आवेदन किया जायेगा. इसके बाद संबंधित अधिकारी की जांच के बाद पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




