पटना-थावे नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन से 7 घंटे में सफर होगा पूरा, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: पटना और थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत हो गई है. अब पटना और थावे के बीच 7 घंटे में ही सफर पूरा किया जा सकेगा. इस ट्रेन में टोटल 24 कोच होंगे. फास्ट पैसेंजर ट्रेन के चलने से लोगों को बड़ा फायदा हो सकेगा.
Bihar Train News: बिहार के ट्रेन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. पटना और थावे के बीच एक नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन (55515/55516) का परिचालन शुरू कर दिया गया. सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, थावे अध्यात्म का केंद्र है. हमेशा लोगों की मांग थी कि पटना से थावे जाने के लिए फास्ट ट्रेन चलाई जाए, जिसे पूरा किया गया. यह ट्रेन पटना से थावे के बीच की दूरी कुल 6 घंटे 50 मिनट में तय करेगी.
लोगों को मिल सकेगा फायदा
दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि यह ट्रेन पाटलिपुत्र दीघवारा के रास्ते चलेगी. इसमें टोटल 24 कोच होंगे. इस नई ट्रेन की शुरुआत होने से पटना और थावे के बीच लोगों का सफर आसान हो सकेगा. इसके साथ ही थावे मंदिर का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हो सकेगा. इस तरह से पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा.
क्या है ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज?
गाड़ी नंबर- 55515 पटना-थावे फास्ट पैसेंजर हर रोज पटना जंक्शन से दोपहर 12:10 बजे खुलेगी. यह फुलवारीशरीफ 12:13 बजे, पाटलिपुत्र 12:40 बजे, दीघाब्रिज हाल्ट 12:52 बजे, दीघवारा 13:50 बजे और गोल्डिनगंज 14:55 बजे रुकते हुए शाम 7:00 बजे थावे पहुंचेगी. जबकि 55516 थावे-पटना फास्ट पैसेंजर हर रोज थावे से रात 8:05 बजे रवाना होगी. यह अगले दिन गोल्डिनगंज 00:40 बजे, दिघवारा 01:00 बजे, दीघाब्रिज हाल्ट 01:55 बजे, पाटलिपुत्र 02:05 बजे और फुलवारीशरीफ 02:25 बजे रुकते हुए सुबह 03:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन को रेगुलर चलाने का मिला था परमिशन
रेलवे की तरफ से रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर कई फैसले लिए जाते हैं. इससे पहले यात्रियों की डिमांड को देखते हुए ही पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन के रेगुलर संचालन को मंजूरी दी गई थी. ट्रेन की टाइमिंग को लेकर बताया गया था कि साप्ताहिक पुरी-पटना एक्सप्रेस हर शनिवार को दोपहर 2:55 बजे पुरी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में यह ट्रेन हर रविवार को दोपहर 1:30 बजे पटना से रवाना होगी.
Also Read: बिहार में आधी रात को शराब माफिया का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए