Gopalganj News : दूसरे दिन अलग-अलग केंद्रों से छह परीक्षार्थी किये गये निष्कासित, छात्राें में मचा हड़कंप

Gopalganj News : मैट्रिक परीक्षा का दूसरा दिन परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए टेंशन देने वाला रहा. गणित की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी पहले से ही टेंशन में थे.
गोपालगंज.
मैट्रिक परीक्षा का दूसरा दिन परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए टेंशन देने वाला रहा. गणित की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी पहले से ही टेंशन में थे. इधर मंगलवार को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से कदाचार के आरोप में छह परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया. मीरगंज के साहू जैन हाइस्कूल में सर्वाधिक छह परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ गये. सभी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. निष्कासन की खबर पर परीक्षार्थी, अभिभावक तथा वीक्षकों में हड़कंप मच गया. मंगलवार को दोनों ही पालियों में गणित की परीक्षा हुई.अधिकतर परीक्षार्थियों ने पेपर को बताया कठिन
यह परीक्षा अधिकतर परीक्षार्थियों को कठिन लगी. प्रश्नों की संख्या भले ही दोगुनी थी. लेकिन आधे प्रश्नों के चयन करने में भी परीक्षार्थी उलझ गये. परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के सही उत्तर जानने के लिए हल करना पड़ना और हल करने में समय लगा. ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में समय लगने के कारण सब्जेक्टिव को हल करने के समय परीक्षार्थी उलझ गये. कई परीक्षार्थियों ने अंत में एक दो प्रश्न छोड़ दिये. वहीं कुछ परीक्षार्थियों का कहना था कि ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में समय लगा, लेकिन अंत- अंत तक सभी प्रश्नों को हल कर लिया. मीरगंज के साहूजैन बालिका हाइस्कूल से परीक्षा देकर निकले रवि कुमार, गोलू कुमार, बंटी कुमार आदि छात्रों ने बताया कि 100 आब्जेक्टिव प्रश्नों में 20 प्रश्न सीधे उत्तर वाले थे, लेकिन बाकी के 80 प्रश्न टाइम टेकिंग थे. त्रिकोणमिति और बहुपद के प्रश्नों ने अंत अंत तक फंसाये रखा. सांख्यिकी में भी परेशानी हुई.
औचक निरीक्षण का सिलसिला रहा जारी
इधर गणित की परीक्षा को लेकर दूसरे दिन प्रशासन ने और सख्ती बढ़ायी. सेंटरों पर गश्ती दल तथा वरीय अधिकारियों के पहुंचने और औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी रहा. डीएम प्रशांत कुमार सीएच समेत अन्य अधिकारियों ने दोनों अनुमंडल के सभी केंद्रों की मॉनीटरिंग करते रहे.
सभी केंद्रों पर समय से पहले पहुंचे परीक्षार्थी
मैट्रिक परीक्षा की परीक्षा के पहले दिन सेंटर पर पहुंचने के बाद वहां के अधिकारियों ने बोर्ड की गाइडलाइन से अवगत कराते हुए कहा कि आगे से लेट नहीं करें, वरना इंट्री नहीं मिलेगी. इसलिए मंगलवार को लगभग सभी केंद्रों पर परीक्षार्थी समय से पहले ही पहुंच गये. इससे सेंटर के गेट के बाहर लंबी लाइन नहीं लगी, परीक्षार्थी आते गये और जांच के बाद उन्हें अंदर भेजा जाता रहा. दूसरे दिन परीक्षार्थी जूता-मोजा पहनकर नहीं आये थे.
आज होगी संस्कृत की परीक्षा
बुधवार को दोनों पालियों में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी. इस परीक्षा में मातृभाषा के रूप में हिंदी का चयन करने वाले परीक्षार्थी संस्कृत की परीक्षा देंगे. वहीं मातृभाषा में उर्दू का चयन करने वाले अहिंदी छात्र द्वितीय भारतीय भाषा के रूप में आठवीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा देंगे.परीक्षार्थियों का हाल जानने को आतुर दिखे अभिभावक
परीक्षा शुरू होने के बाद सैकड़ों की संख्या में अभिभावक सेंटर के बाहर आसपास खड़े होकर छात्रों का इंतजार कर रहे थे. अधिकतर अभिभावकों में अंदर का हाल जानने की बेचैनी दिखी. हालांकि पुलिसकर्मियों की सख्ती ऐसी थी, गेट के आसपास किसी को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा था. परीक्षा खत्म होते ही जब छात्र निकले, तो अभिभावक उनसे हाल-चाल जानने लगे. गणित की परीक्षा को लेकर अभिभावकों को भी बेचैनी अधिक थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




